बीसलपुर: परसिया गांव में दीवार के विवाद को लेकर युवक ने दलित महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बीसलपुर के गांव परसिया निवासी रामवती ने मंगलवार को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 30 जनवरी की शाम 4:30 बजे उसके पड़ोस का रहने वाला रविंद्र कुमार दीवार को लेकर विवाद के बाद गाली गलौज करने लगा जब उसने इसका विरोध किया तो वह महिला के साथ जाति सूचक शब्द से अपमानित करते हुए मारपीट करने लगा बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।