हाजीपुर: वैशाली में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, जिला पदाधिकारी ने बताया
वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके गुरुवार को रात लगभग 8:00 बजे बताया जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बढ़ते विद्युत भार से निपटने के लिए विशेष निगरानी, शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया।