बड़ौत: पुसार के युवक की हैदराबाद वर्कशॉप में हादसे में मौत, गांव में शव पहुंचने से मचा कोहराम
Baraut, Bagpat | Nov 7, 2025 हैदराबाद रेलवे वर्कशॉप में ड्यूटी के दौरान एक युवक की हादसे में मौत हो गई। युवक पुसार गांव का निवासी था। उसका शव गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय यतीत तोमर के रूप में हुई है, जो किसान सोराज का छोटा बेटा था। यतीत डेढ़ वर्ष पहले रेलवे के ग्रुप सी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर भर्ती हुआ था और हैदराबाद के रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत था।