सिराथू: 15 साल की लड़की को एक महीने में 6 बार सांप ने डसा, भैसहापर में दहशत का माहौल
सिराथू तहसील के भैसहापर गाँव में हैरत में डालने वाली घटना सामने आई है। 15 साल की रिया को 6 बार सांप ने डसा है।उनके पिता राजेंद्र ने बताया कि अन्य बच्चे ननिहाल चले गए।रिया को शनिवार शाम सिराथू सीएचसी सांप काटने पर लाया गया था।डॉ ने बताया कि हर बार स्नेक बाईट रहता है और एंटी वेनम डोज़ दी गई है।इस घटना से गाँव में डर का माहौल है।वन विभाग व प्रशासन बेखबर हैं।