इंटरनेशनल बाइक राइडर मलकीत सिंह चहल सिंह सभा गुरुद्वारा से रविवार दोपहर 12 बजे बाइक पर सवार होकर फिर लंबी दूरी की तख्त श्री हजूर साहिब की यात्रा पर निकल पड़े हैं। मलकीत सिंह चहल अब तक बाइक से करीब 35,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं और देश के 30 राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। अनूपगढ़ के गणमान्य नागरिकों द्वारा आज उन्हें अगली यात्रा के लिए रवाना किया गया।