सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपाटी के पास तेज रफ्तार बाइक ने युवती को मारी टक्कर
शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने शनिवार को लगभग 6:40 बजे पैदल जा रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवती घायल हो गई वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुई युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, घटना के बाद स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली है।