बनमनखी: 40 फीट ऊंची होलिका का हुआ दहन, सिया निकली अवधवा की ओर, होलिया खेले राम लला गीत ने बांधा समा, झूम उठे लोग
अनुमंडल मुख्यालय स्थित भक्त प्रह्मद नरसिंह मंदिर में सोमवार को देर शाम राजकीय होलिका महोत्सव कार्यक्रम का चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन हुआ। कार्यक्रम में 40 फीट ऊंची होलिका का दहन किया गया। राजकीय स्तर पर आयोजित होलिका दहन समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों के गीत-संगीत से हुई।