एत्मादपुर: शराब बंदी वाले दिन भी शोभा नगर स्थित शराब के ठेके से शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Etmadpur, Agra | Aug 15, 2025 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के अंतर्गत शोभा नगर स्थित ठेके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें 15 अगस्त शराब बंदी वाले दिन भी शराब के ठेके से शराब बेची जा रही है, पवन समाधि नामक व्यक्ति के द्वारा यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया गया है, जिसमें कुछ लोग गेट के नीचे से शराब लेने का प्रयास कर रहे हैं।