सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन आनंद मोहन सोरेन मौजूद थे इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारी राजेन कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर उन्हें विदाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।