बागपत: PWD गेस्ट हाउस बागपत के पास हाइवे पर एक कार के ब्रेक जाम होने से तीन कारें आपस में टकराईं, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त
ग्राम छोटा मवाना निवासी अजय त्यागी ने बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपनी कार से किसी कार्य से ग्राम नैथला जा रहे थे। जब वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बागपत के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी उनकी कार के ब्रेक अचानक जाम हो गए। इससे उनकी कार सड़क पर रुक गई और पीछे से आ रही दो अन्य कारें भी उससे टकरा गईं।