गोपालगंज: गोपालगंज जिले में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत,
जिले में सोमवार को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया था। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। किसानों ने भी बारिश का स्वागत करते हुए इसे धान की खेती के लिए लाभदायक बताया। हालांकि कुछ निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या भी देखन