बेंगाबाद: मंझला टोल पर बाइक दुर्घटना, करू और अरविंद हेंब्रम घायल, टक्कर मारने वाला चालक फरार
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मंझला टोल निवासी करू हेंब्रम और अरविंद हेंब्रम सड़क हादसे में घायल हो गए। गुरुवार को 5 बजे इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि यह दोनों मोटरसाइकिल से डाक बंगला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अन्य मोटरसाइकिल से इनके मोटरसाइकिल में ठोकर लग गई। जिसके बाद असंतुलित होकर यह दोनों सड़क पर गिर गए और दोनों जख्मी हो गए।