बांधवगढ़: जनजातीय वर्ग के मानव अधिकारों के संरक्षण में संवेदनशीलता बरतें – मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष
उमरिया के कलेक्टर सभागार में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मानव अधिकार मामलों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय वर्ग के अधिकारों का संरक्षण संवेदनशीलता के साथ किया जाए और पीड़ितों को समय पर न्याय एवं शासकीय सहायता मिले। बैठक में जंगली जानवरों के हमलों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई है।