सितारगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के संदेश के साथ पीपल, बरगद, नीम, आम एवं आंवला सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संदेश दिया गया।