ऊंचाहार: ऊँचाहार सीएचसी गेट पर धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, बांटा गया प्रसाद
रविवार को पूरे देश में भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया और कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई।इसी क्रम में रविवार की शाम ऊँचाहार सीएचसी गेट पर भी भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई।इस दौरान ग्राम प्रधान धनराज यादव, अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चन्द्र जायसवाल व कैलाश शंकर तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।