मुरैना नगर: अमलेहड़ा गांव में 4 बीघा जमीन पर खूनी संघर्ष, फरसा- तलवार से हमला,चाचा-भतीजे सहित चार घायल जिला अस्पताल में भर्ती।
मुरैना के अमलेहड़ा गांव में 4 बीघा जमीन के पुराने विवाद में सोमवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया।आरोप है कि एक पक्ष ने फरसा,तलवार,रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।उदयसिंह तोमर सहित जयकेश, सोनू और रामदास घायल हुए।सभी को पहले अम्बाह अस्पताल ले जाया गया,जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया,जहाँ सभी का इलाज जारी है पुलिस जांच में जुटी हुई है।