शामली: जिले के ग्रामीण इलाकों के पंप संचालकों को 1 साल से नहीं मिली सैलरी,पीड़ित पम्प संचालको ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Shamli, Shamli | Feb 26, 2024 सोमवार को दर्जनों की तादाद में पंप संचालक शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी शामली को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि हम सभी JMC लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में पंप संचालक के रूप में कर्मचारी है कंपनी में पिछले 1 साल से काम चल रहा है इसी बीच काम करने का अच्छा अनुभव हो रहा है मगर हमें पिछले एक साल से सैलरी नही मिली हैं।