शामली: बनत, खेडीकरमू, पल्ठेडी, खोडसमा, झिंझाना, कांधला व सल्फा में विद्युत कर्मचारियों ने चलाया बिजली सेवा व जनसंपर्क अभियान
Shamli, Shamli | Feb 25, 2024 रविवार को विद्युत विभाग के आलाधिकारियों के निर्देश पर बनत, खेडीकरमू, पल्ठेडी, खोडसमा, झिंझाना, कांधला व सल्फा में विद्युत कर्मचारियों द्वारा बिजली सेवा व जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्युत कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के घरों पर पहुंचकर उनकी शिकायतों को सुना। इसके अलावा बकायेदारों के घरों पर पहुंचकर तगादा करते हुए समय से बिल जमा करने की अपील की।