बरेली: आरोपियों ने सुभाषनगर निवासी महिला और उसके बच्चों के साथ की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी
सुभाषनगर निवासी महिला ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने को लेकर एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित रामप्यारी के पति कंचन राम ने बताया कि उसकी पत्नी 16 मार्च को अपने प्लॉट पर गई थी। जहां रमेश, राजेन्द्र कुमार, भोला, नन्ही, गौतम, सोनिया ने रामप्यारी को घेरकर लाठी-डण्डों से पीटा और गालियां दी।