छत से गिरने से युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई,घटना बगही गांव में हुई है।छत पर चढ़कर घूम रहे थे इस दौरान पैर फिसलने से युवक अचानक दूसरे तले से नीचे गिर गया.जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बगही गांव के रहने वाले स्व बुटन खान के 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू खान के रूप में हुई है।