करनाल: सेक्टर 16 में केसीएमसी की पार्किंग से चोरी ई-रिक्शा हुआ बरामद, पुलिस ने जांच की शुरू
Karnal, Karnal | Feb 13, 2024 कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की पार्किंग से शुक्रवार को चोरी हुई ई रिक्शा सेक्टर 16 में बरामद हो गई है। परंतु ई-रिक्शा की कीमती बैटरियां चोर चुरा कर अपने साथ ले गए। यह जानकारी पुलिस जांच अधिकारी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल ई रिक्शा को सिविल लाइन थाने में ले जाकर आगे की कार्रवाई की और चोरों की तलाश की जाएगी।