करनाल: क्षेत्र की महिला ने इंस्टाग्राम पर एक युवक पर लगाया जानबूझकर गलत मैसेज करने का आरोप, पुलिस में दी शिकायत
Karnal, Karnal | Feb 13, 2024 एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवक ने जानबूझकर गलत मैसेज किया और उसको बदनाम किया गया। जिसकी शिकायत महिला द्वारा पुलिस को दी गई। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायत दी कि वह स्कूल में टीचर है ।और अपने गांव से हर रोज स्कूल बस में आती जाती है रास्ते में अक्सर आरोपी सौरभ उसकी तरफ गलत इशारा करता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।