कानपुर: काकादेव में दबंगों ने बी कॉम छात्र को बीच बाजार जमकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी, वीडियो वायरल
काकादेव में कुछ दबंगों ने बीकॉम के छात्र की बीच बाजार में जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे वायरल हो गया दबंगों ने छात्र पर कुछ सैकड़ो में कई थप्पड़ जड़ दिए शोरगुल सुन एक रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बीच बचाव का छात्र को बचाया इसके बाद दबंग युवक को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए घटना सोमवार रात की है।