आगर मंडी में 1 और 2 नवम्बर को नीलामी कार्य रहेगा बंद आगर मालवा। कृषि उपज मंडी समिति आगर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 1 नवम्बर (शनिवार) को व्यापारी एसोसिएशन के अनुरोध पर तथा 2 नवम्बर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण दोनों दिन मंडी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। सचिव ने किसानों से आग्रह किया कि वे इन तिथियों पर अपनी उपज विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में न लाए