जबलपुर: जमीन वापस पाने के लिए महिला ने चुना अनोखा रास्ता, मोबाइल टावर पर चढ़कर मचाया हड़कंप,वीडियो वायरल
जबलपुर के मनसकरा से 'शोले' फिल्म की तर्ज पर हाई वोल्टेज ड्रामे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला अपनी जमीन वापस पाने की मांग को लेकर अचानक एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर की ऊंचाइयों पर देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस प्रशासन के अनुसार, महिला