माथुर कॉलोनी निवासी मुस्कान अरोरा ने मध्य प्रदेश सिविल जज परीक्षा में 41वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और कॉलोनी में हर्ष का माहौल है। मुस्कान ने लॉ में सिल्वर मेडल और एलएलएम में गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता, परिवार और गुरुजनों को दिया।