राजगढ़: उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने राजगढ़ में सिंहस्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
राजगढ़ के पुलिस कंट्रोल रूम में चल रहे सिंहस्थ 2028 प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को शाम 4:00 बजे करीब उप पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त आरक्षकों को संबोधित किया। इसके साथ ही 300 विवेचकों को टैबलेट का वितरण किया।