गोगरी: CM के गोगरी आगमन की तैयारी का जायजा लेने गोगरी पहुंचे डीएम और एसपी, दिए कई निर्देश
Gogri, Khagaria | Jan 20, 2024 सीएम नीतीश कुमार द्वारा 21 जनवरी को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा. इसकी तैयारी का जायजा लेने के लिए शनिवार को खगड़िया डीएम अमित कुमार पांडेय एवं एसपी अमितेश कुमार गोगरी पहुंचे. इस दौरान डीएम ने नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया. सीएम के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारियां ली. साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को कई निर्देश दिए.