गोगरी: डॉ अभिषेक आनंद बने गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीएस ने जारी किया पत्र
Gogri, Khagaria | Jan 19, 2024 आगामी 21 जनवरी को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार द्वारा किया जाना है. इसी के मद्देनजर सीएस द्वारा गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर शोभा रानी प्रसाद को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया. सीएस द्वारा जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा 21 जनवरी को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी के उद्घाटन कार्यक्रम निर्धारित किए जाने के मद्देनजर डॉ अभिषेक आनंद को प्रभारी बनाया गया है.