गोगरी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल करेंगे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन, विधायक डॉ संजीव कुमार ने दी जानकारी
Gogri, Khagaria | Jan 20, 2024 कल यानि 21 जनवरी को सूबे के सीएम नीतीश कुमार गोगरी स्थित नवनिर्मित अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर विधायक डॉ संजीव कुमार ने पूरी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी. ऑपरेशन की भी काफी अच्छी सुविधा मिलेगी. सीएम का सभा नहीं होगा.