कुछ दिन पूर्व ही नगर के फव्वारा चौक में हुई ठगी जैसी घटना के बाद एक और घटना आज सामने आ गई, जहां बालाघाट से इलाज करवाकर लौट रही 75 वर्षीय हीराबाई को एक अज्ञात महिला ने बहला फुसलाकर सम्मोहित कर उसे गले का मंगलसूत्र और कान के उतरवाकर मौके से फरार हो गई, मामले की जानकारी लगने पर वारासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के माध्यम से महिला की तलाश प्रारंभ कर दी