बिसौली: बिसौली डी. पॉल स्कूल में हाई स्कूल की ICSE बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई
Bisauli, Budaun | Feb 26, 2026 बिसौली डी. पॉल स्कूल में प्रबंधक डॉ. फादर मार्टिन वी.सी.के. के कुशल मार्गदर्शन में हाई स्कूल ICSE बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा गुरुवार को 12 बजे करीब सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और गंभीरता के साथ भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक पढ़कर संतुलित और सटीक उत्तर लिखे।