गिरिडीह: उपायुक्त ने समाहरणालय में की 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक
उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को 11 बजे समाहरणालय सभागार में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा लंबित भुगतानों की विस्तार से जानकारी ली।