मसकनवा बाजार मे अज्ञात युवक ने महिला को झांसे मे लेकर दो सोने की अंगूठियां चुरा लीं। शुक्रवार शाम को युवक घर पहुंचा और खुद को अंगूठी खरीदने वाला बता कर डिजाइन दिखाने को कहा। महिला ने अंगूठियां दिखाई तो युवक झपट्टा मारकर भाग गया। परिजन ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।