सरदारपुर: खरमोर अभ्यारण्य क्षेत्र के महापुरा में चरवाहों का वन विभाग के अमले पर जानलेवा हमला, 5 लोगों पर मामला दर्ज
Sardarpur, Dhar | Sep 29, 2025 सरदारपुर के खरमोर अभ्यारण्य क्षेत्र के महापुरा में अवैध गतिविधि के रोकथाम हेतू रात्रि गस्ती कार्य करने वाले दल पर चरवाहों ने हमला कर दिया। विभागीय अमला एवं सुरक्षा श्रमिक अभ्यारण क्षेत्र मे गश्ती कर रहे थे तभी उन पर धारदार हथियारों एवं पत्थरो से हमला किया गया। विभागीय अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ राजगढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज करवाया है।