सरदारपुर: राजगढ़ में 36 साल पुराने रेलिया डेम की बदली सूरत, ₹50 लाख से हो रहा कायाकल्प, सौंदर्यीकरण से मिलेगी नई पहचान
Sardarpur, Dhar | Sep 29, 2025 राजगढ़ को रेलिया डेम पर पेयजल के साथ सौंदर्यीकरण की सौगात मिल गई हैं। 36 वर्ष पुराने डेम का 50 लाख की लागत से कायाकल्प का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत डेम पर घाट निर्माण, बिजली पोल, बैठने व्यवस्था, पौधारोपण सहित अन्य कार्य किए जा रहें हैं। जिससे की आमजन इसका लुफ्त उठा सकेंगे।