गुना नगर: जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक, नपा की धीमी कार्रवाई से लोग नाराज, पूरे दिन मैं मात्र 5 कुत्ते पकड़ाएं
गुना शहर में आवारा श्वानों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल सहित कई वार्डों में श्वानों के हमलों से लोग दहशत में हैं। नगर पालिका की डॉग कैचिंग टीम ने अभियान चलाकर जिला अस्पताल से 1 और अन्य वार्डों से 4, कुल 5 आवारा श्वानों को पकड़ा। हालांकि, नागरिकों का कहना है कि कार्रवाई की रफ्तार अभी भी काफी धीमी है और शहर को इससे राहत नहीं मिल रही है।