छतरपुर नगर: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कुडेरा थाना क्षेत्र के लार निवासी दो युवक-युवती सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों की पहचान वंदना आदिवासी और रवि आदिवासी के रूप में हुई है।घायलों ने बताया कि वे छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रजपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।तभी आज 18 अप्रैल दोपहर करीब 12:00 बजे राईपुरा घाट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।