झांसी: झांसी जेल के अंदर जेलर की मुखबिरी, मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को मिला इनपुट
Jhansi, Jhansi | Dec 30, 2024 झांसी में जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता पर जानलेवा हमले के तार जेल के अंदर से जुड़ रहे हैं। पुलिस को शक है कि जेलर की मुखबिरी जेल के अंदर से ही हुई थी। रविवार को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अशरफ और नदीम से पूछताछ में इसके इनपुट मिले हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि हिस्ट्रीशीटर के बेटे अमित यादव के पास पुख्ता सूचना थी जेलर ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाने वाले हैं।