उरुवा बाजार स्थित नगर पंचायत कार्यालय में रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कर्मचारियों को मिठाई, उपहार और अंग वस्त्र भेंट किए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया ने कहा कि नगर पंचायत की कार्य योजनाओं को सफल बनाने में कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।