हौज खास: उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने निर्माण भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से बलात्कार, फिर हत्या ने स्तब्ध कर दिया है। अस्पताल के तमाम जूनियर डॉक्टर्स ने अपना विरोध-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रखा है। इसी कड़ी में आज उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की महिला के बलात्कार और हत्या के खिलाफ निर्माण भवन के बाहर प्रदर्शन किया।