हौज खास: PM आवास पर रक्षाबंधन के त्यौहार पर स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी राखी
देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने पीएम आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में राखी बांधी है। छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में जो राखी बांधी है, उसमें उनकी दिवंगत मां की फोटो लगी है। इस खास राखी में लगी फोटो में पीएम मोदी अपनी मां के पैरों को धोते हुए नजर आ रहे हैं।