हौज खास: आप नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के देवली में तीसरे दिन निकाली अपनी पद यात्रा
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पदयात्रा आज देर शाम दिल्ली के देवली में पहुंची। मनीष सिसोदिया ने रविवार को पदयात्रा के दौरान देवली की जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग कह रहे हैं आप आ गए हैं अब जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आ जाएंगे।