कटंगी: श्री राणी सती दादी जी के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव पर नगर में निकली शोभायात्रा, शाम को अंबामाई में होगी भजन संध्या
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 22 अप्रैल को श्रीराणी सती दादी जी का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर शाम साढ़े 06 बजे नगर के छतेरा रोड़ स्थित श्री महाशक्ति मां करमा पिरागी दादी मंदिर से बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। मंदिर में श्री राणी सती जी की पूजा-अर्चन