मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में पलामू पुलिस द्वारा बुधवार शाम 6 बजे से दावत-ए- इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें पलामू के जोनल आईजी सुनील भास्कर, एसपी रिष्मा रमेशन, एसीबी एसपी अंजनी अंजन, डीडीसी शब्बीर अहमद, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, डीएसपी मणिभूषण प्रसाद, अवध यादव, झामुमो नेता राजेंद्र सिन्हा कई थाना प्रभारी व बड़ी संख्या में रोजेदारों शामिल हुए।