बांधवगढ़: उमरिया नगर पालिका में 6 एल्डरमैन नियुक्त, शासन ने जारी किए आदेश
उमरिया नगर पालिका परिषद में शासन ने छह एल्डरमैन मनोनीत किए हैं। नियुक्त किए गए एल्डरमैन में श्रीमती रश्मि द्विवेदी, श्री दिवाकर सिंह, श्रीमती हेमलता राय, श्री सुनील खटीक, श्री नरेन्द्र बगरिया और श्रीमती उमा बाई परस्ते शामिल हैं। इनकी नियुक्ति के बाद नगर पालिका परिषद में विभिन्न विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अनुभवी सदस्यों की भागीदारी बढ़ेगी।