कटिहार: बसतौल में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक जख्मी, इलाज के लिए रेफर
बसतौल में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में युवक जख्मी हो गया। यह मामला शाम सात बजे का हैं। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं।