नोखा: नोखा में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक घायल को भेजा अस्पताल
Nokha, Bikaner | May 28, 2026 बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र में नागौर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार हादसा एक टेंपो ट्रैवलर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत के कारण