हजारीबाग:हजारीबाग के ख्यातिप्राप्त जनरल फिजिशियन डॉ. मेजर प्रदीप कुमार सिन्हा (पी. के. सिन्हा) का इलाज के दौरान बेंगलुरु में निधन हो गया। करीब 70 वर्ष की आयु में उनके जाने से चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।डॉ. सिन्हा कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और सेवा भाव से जुड़े चिकित्सक थे। सदर अस्पताल में सेवाकाल और कोरोना काल में उनकी भूमिका सराहनीय रही।