मैहर: जरियारी सरपंच ललिता बौद्ध ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन
मैहर। ग्राम पंचायत जरियारी में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच ललिता बौद्ध ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर काफी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामीण जन रहे मौजूद।